राज्यस्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ, राजवाडा पर हुआ ट्राफी का अनावरण

JHABUA ABHITAK




अमित शर्मा 
झाबुआ। मध्यप्रदेष फुटबाल संघ के तत्वावधान में मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार  राज्य स्तरीय फुटबाल (प्रेसिडेंट कप ) टुर्नामेंट का आज समारोहपूर्वक आगाज हुआ। स्थानीय बस स्टेण्ड से प्रातःकाल 10 बजे रैली के रूप में नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए राजवाडे पर खिलाडी पहुंचे। आषीश भूरिया द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नगर में राज्यस्तरीय खिलाडियों का नगरवासियों की ओर से सम्मान किया गया। राजवाडा चैैक पर रैली पहुंचने के बाद ट्राफी का अनावरण उमंग सक्सेना रोटरी अध्यक्ष, जिला भाजपाध्यक्ष दौलत भावसार, नगरपालिका अध्यक्ष धनसिंह बारिया, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य शेलेश दुबे, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, लाखन सोलंकी,  की उपस्थिति मे गरिमामय तरीके से किया गया। कालेज मैदान पर दोपहर 1 बजे से प्रारंभ हुई स्पर्धा में पहला मैचल जबलपुर वर्सेस होषंगाबाद हुआ । इसमे जबलपुर की टीम ने विजयश्री हांसील की। दूसरा मैच छिंदवाडा वर्सेस इंदौर का हुआ जिसमें इंदौर ने 2 गोल मारे और छिंदवाडा ने 1 गोल किया। प्रतियोगिता को देखने के लिये कालेज मैदान पर खेल प्रेमियों की भीड जमा हो रही है। कालेज मैदान पर पीने के पानी के साथ ही बैठने के लिये समुचित व्यवस्था की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !