रातीतलाई स्कूल के शिक्षकों को नोटिस जारी

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ- बा.उ.मा.वि.रातीतलाई के समस्त शिक्षकों को अपनी-अपनी कक्षाओं के रेमिडियल कक्षा में अपना पिरियड लेने हेतु निर्देशित किया जाकर शाला समय 11.30 से 5.00 बजे तक संस्था में रहकर अध्यापन कार्य करने के निर्देश दिये गये थे। सूचना पंजी में हस्ताक्षर करने के पश्चात भी शिक्षक अपरान्ह लगभग 4.20 बजे संस्था छोडकर चले गये एवं प्राचार्य के आदेश की अवहेना की गई।
इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ ने बा.उ.मा.वि. रातीतलाई के  रविन्द्रसिंह सिसौदिया व्याख्याता, सीमा त्रिवेदी वरिष्ठ अध्यापक, उज्जवला त्रिवेदी उ0श्रे0शिक्षक,  हिना कोठारी अध्यापक, शशीकला जोएल सहायक शिक्षक एवं कुमारी किर्ती देवल सहायक शिक्षक को नोटिस जारी कर पत्र प्राप्ति के तीन दिवस में स्पष्टीकरण योग्य माध्यम से प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !