अमित शर्मा
झाबुआ। मेवाडा माली समाज के युवा संगठन द्वारा शनिवार को श्री वाडी हनुमान मंदिर पर समाज का अन्नकुट महोत्सव व दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस दौरान समाजजनों ने श्री वाडी हनुमान मंदिर पर प्रतिमा का आकर्षक श्रृंगार व पूरे मंदिर पर पुष्पसज्जा कर जमकर आतिशबाजी की। अन्नकुट महोत्सव के दौरान सर्वप्रथम समस्त समाजजनों द्वारा सामूहिक रूप से बजरंग बाण व हनुमान चालीसा का पाठ करीब एक घंटे तक किया तत्पश्चात भगवान को महाभोग लगाकर महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात युवा संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन किया गया। युवा संगठन द्वारा इस दौरान समाज के वरिष्ठ शांतिलाल चौहान, महेन्द्र कुमार गेहलोद, चंदुभाई गेहलोद, सोहन गेहलोद, मदन अंडेरिया, विजय चौहान आदि का पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम को समाज के शांतिलाल चौहान व विजय चौहान ने संबोधित करते हुए इस अन्नकुट महोत्सव व दीपावली मिलन समारोह के लगातार दूसरे वर्ष हुए इस अभिनव प्रयास पर समाज के युवा संगठन को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है युवा संगठन के कारण ही हम सब आज एकत्रित हुए है उन्होंने समाज के इस संगठन को और व्यापक बनाकर इससे भी भव्य कार्यक्रम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में समाज की धर्मषाला बनाने, प्रत्येक समाजजन से हर माह एक निश्चित राशि देकर इसे समाज व संगठन के विस्तार में खर्च करने का सुझाव भी दिया। इस अवसर पर अन्य समाजजनों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में भारत माता की जय व ज्योतिबा फुले अमर रहे के उदघोष भी समाजजनों द्वारा लगाये गय। कार्यक्रम के पश्चात समाजजनों का सहभोज हुआ। इस अवसर पर समाज के हेमेन्द्र चौहान, संतोष परखुन, लक्ष्मीनारायण परखुन, उच्छबलाल चौहान, रमाकांत गेहलोद, मांगीलाल अजमेरा, बाबू अजमेरा, मनोज माली, प्रवीण चौहान, दीपक गेहलोद, योगेश चौहान, लोकेन्द्र परखुन, जितेन्द्र भाई, राजू परखुन, निलेश, नरू भाई, नित्यप्रकाश चौहान सहित बडी संख्या में समाजजन व महिलाएं उपस्थित थी।


