अमित शर्मा
झाबुआ। पूरा षहर षुक्रवार को धार्मिक अनुश्ठानों से सराबोर रहा नगर के हृदयस्थल स्थित श्री गोवर्धननाथजी की हवेली में सैकडो श्रद्धालुओं की उपस्थिति में तुलसी विवाह का कार्यक्र्रम पूरी तरह षास्त्रोक्त विधि से संपन्न हुआ । खचाखच भरे मंदिर में महिलाओं ने जहां मंगल गीत गाये वही ठाकुरजी एवं तुलसी जी की विवाह की रस्म वैदिक मंत्रों के साथ पण्डित रमेष त्रिवेदी, भागवत षुक्ला एवं उनकी टीम ने सतत मंत्रोच्चार के साथ मांगलिक मंत्रों के साथ संपन्न करवाई । ठाकुर जी एवं तुलसीजी के विवाह की रस्म गोवर्धननाथ हवेली के मुख्य आचार्य गाकुलेष आचार्य ने संपन्न कराई। इस अवसर पर अजय रामावत, नीरजसिंह राठौर, राजेष नागर, लक्ष्मीनारायण षाह, प्रसन्न षाह, षैलेन्द्रसिंह राठौर, राजेन्द्र सोनी, सहित बडी संख्या में गणमान्यजनों नेे तुलसी विवाह में सहभागिता की। मांगलिक कार्य के पष्चात अजय रामावत की ओर से प्रत्येक दर्षनार्थी को साबुदाना खिचडी, सिंहगदाना चिक्की एवं फलाहारी खिचडी की प्रसादी का वितरण किया गया। इसी राधाकृश्ण मार्ग स्थित स्वर्णकार समाज के मंदिर में भी तुलसी विवाह का अनुपम आयोजन किया गया। ढोल बाजों एवं आतिष बाजी के साथ प्रताप सोनी के निवास से भगवान ठाकुर जी की बारात निकाली और सत्यनारायण मंदिर पर पूरी बारात का स्वागत किया गया। श्रीमती कंुता सोनी, कृश्णा सोनी सहित सभी महिलाओं ने मंगलगीत एवं भजन गाये और इसके बाद पण्डित गणेष उपाध्याय ने विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ सात फेरो की रस्म पूुरी करवा कर तुलसी विवाह संपन्न करवाया। इस अवसर पर प्रताप सोनी की ओर से फलाहारी खिचडी एवं मिठाई का प्रसादी में वितरण किया। तुलसी विवाह रस्म संपन्न कराने में मंदिर के पूजारी श्री भट्ट का सराहनीय सहयोग रहा। वही नगर के चारभूजा नाथ मंदिर में भी नीमा दषा समाज द्वारा तुलसी विवाह का पूरी श्रद्धा एवं भक्ति के साथ आयोजन किया गया।

