अमित शर्मा
झाबुआ। रामसिंह खपेड सचिव ग्राम पंचायत सजेली भीमजी साथ जनपद पंचायत मेघनगर के द्वारा निर्माण कार्यो में लापरवाही बरतने के कारण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने सचिव रामसिंह खपेड के वित्तीय अधिकारी निलंबित कर दिये है। रूमाल भाबर तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बावडी फारेंस्ट जनपद पंचायत मेघनगर एवं देवीसिह दातला तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत बडलीपाडा जनपद पंचायत मेघगनर द्वारा निर्माण कार्यो में अनियमितता किये जाने के कारण दोनो सचिवों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अनुराग चौधरी ने जांच संस्थित कर दी है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेघनगर को 15 दिवस में तथ्यात्मक जांच पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिये निर्देशित किया गया है।


