झाबुआ शहर के बस स्टैण्ड की बदलेगी तस्वीर, जिले की लगभग 20 करोड की पुर्नघनत्वीकरण योजना को मिली मंजूरी

JHABUA ABHITAK
कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना 



अमित शर्मा 
झाबुआ -झाबुआ जिले में पुर्नघनत्वीकरण योजना के लिए कलेक्टर आशीष सक्सेना द्वारा किए जा रहे प्रयासों को आज सफलता मिली है। झाबुआ जिले के लिए यह बडी उपलब्धि है कि झाबुआ शहर का अब कायाकल्प होने को है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में कलेक्टर एवं मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल के अधिकारियों द्वारा शहर की पुरानी जर्जर इमारातों का निरीक्षण कर चिन्हित कर उनकी जगह व्यवसायिक भवन बनाए जाने की कार्ययोजना बनाई गई थी। झाबुआ शहर के दिलिप क्लब,पुलिस चौकी,पुराना तहसील कार्यालय की भूमि, थांदला गेट स्थित वाचनालय भवन की भूमि का व्यावसायिक मूल्य के बदले मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल द्वारा झाबुआ शहर के वर्तमान बस स्टैण्ड क्षेत्र संपूर्ण परिसर को विकसित करके दिया जाएगा। 
कलेक्टर आशीष सक्सेना ने कार्ययोजना को मूर्तरूप दिया जिसमें उक्त चारो स्थल की भूमि के मूल्य के बदले मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल द्वारा शहर के बीचोबीच स्थित पुराने आबकारी गोदाम को तोडकर उसकी जगह पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। बस स्टेण्ड पर स्थित सब्जी मार्केट के स्थान पर नया सब्जी मार्केट, हॉकर्स कार्नर ,भूतल दुकाने एवं तलघर पार्किंग का विकास किया जाएगा एवं बस स्टेण्ड पर डॉक्टर्स क्वाटर्स की जगह तल मंजिल पर बस स्टेण्ड,यात्री प्रतिक्षालय,प्रथम तल पर व्यावसायिक उपयोग एवं द्वितीय तल पर गरीब लोगो के लिए कम दर उपलब्ध होने वाली धर्मशाला बनाई जाएगी। जिला चिकित्सालय परिसर मे एफ टाईप के आवास गृह का निर्माण किया जाएगा। ये सारे विकास कार्य म.प्र.हाउसिंग बोर्ड के द्वारा किए जाऐगे। जिससे झाबुआ शहर की तस्वीर बदलेगी। झाबुआ शहर में लगभग 20 करोड से अधिक के विकास कार्य पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत किए जाऐगे। कलेक्टर आशीष सक्सेना ने बताया कि  भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मण्डल की बैठक में जिले के झाबुआ शहर के पुर्नघनत्वीकरण प्लान को अनुमोदित कर दिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !