अमित शर्मा
झाबुआ। प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत जिले में अब तक 23591 पात्र महिलाओं के फार्म निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित करने के लिए भरे जा चुके है। जल्द ही हितग्राहियों के कनेक्शन स्वीकृत होकर उन्हें उपलब्ध करवाये जायेगे। जिले की 9214 पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन प्रदाय किये जा चुकें। चूल्हें के धंुए से मुक्ति पाने वाली महिलाओं की खुशी का कोई ठीकाना नहीं है। उनके चेहरे पर खुशी की झलक अनायास ही दिखाई देती है।


