जिला पंचायत सीईओ "अनुराग चौधरी" ने किया मार्निंग फालोअप

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा  
झाबुआ। स्वच्छ भारत मिशन अभियान ने अब जिले में मिशन का रूप ले लिया है। सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी एवं सभी विभागों के जिला अधिकारी अपने स्तर से इस काम में जुट गये है। अब प्रतिदिन कलेक्टर सहित जिला अधिकारी मोर्निंग फालोअप कर लोगो को शौचालय निर्माण कर उपयोग करने के लिये समझाईश दे रहे है।  सीईओ जिला पंचायत अनुराग चैधरी ने गुरूवार को झाबुआ ब्लाक के ग्राम मोहनपुरा, गडवाडा, पिपलिया पारा रोड  में मोर्निंग फालोअप कर ग्रामीणो को शौचालय का निर्माण कर उसका उपयोग करने के लिए समझाईश दी। मार्निंग फालांअप के समय सीईओ जिला पंचायत श्री चैधरी के साथ एडीएसन सीईओ श्रीमती निशीबाला सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास  जमरा, सीईओ जनपद माथुर सहित शासकीय सेवक उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !