"कलेक्टर "द्वारा छात्रावास निरिक्षण में अव्यवस्था पाये जाने पर अधीक्षक को नोटिस जारी

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ- कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना द्वारा प्रि-मैट्रीक नवीन बालक छात्रावास थांदला का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि संस्था आवासीय होकर इसमें 50 बच्चे निवासरत है। परिसर में अत्यधिक गंदगी पाई गई होकर यत्र-तत्र सामग्री का भी बिखराव पाया गया, किचन में खाद्य सामग्री अव्यवस्थित रखी जाना पाया गया, छात्रों के उपयोग हेतु उपलब्ध गद्दे भी जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पाये गये।
संचालित संस्था के लिये समुचित रूप में संसाधनों के साथ-साथ समय-समय पर योजनागत रूप में उपलब्ध कराई जाने वाली राशि भी उपलब्ध कराई जाने के उपरांत भी पदस्थ संस्था अन्तर्गत संस्था का संचालन नियमानुसार नहीं किये जाने, परिसर को सुव्यवस्थित नहीं रखे जाने के साथ निवासरत छात्रों के लिये मूलभुत सुविधाएं सही-सही रूप में उपलब्घ नहीं कराये जाने के कारण श्री गोरसिंह कटारा संविदा अधीक्षक प्रि मैट्रिक नवीन बालक छात्रावास थांदला को नोटिस जारी कर पत्र प्राप्ति के 03 दिवस में उत्तर प्रस्तुत करने के लिए सहायक आयुक्त आदिवसी विकास ने निर्देशित किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !