अमित शर्मा
झाबुआ- रसोईयन श्रीमती राजू निनामा एवं पार्वती वसुनिया को एरियर राशि का भुगतान नहीं करने एवं वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने के कारण श्री थावरचंद वर्मा लेखापाल कन्या उ.मा.वि.थांदला एवं श्री पुष्पेन्द्र कुमार नागर लेखापाल खण्ड शिक्षा कार्यालय थांदला को कारण बताओं सूचना पत्र जारी कर अपना स्पष्टीकरण खण्ड शिक्षा अधिकारी थांदला के माध्यम से एक सप्ताह में प्रस्तुत करने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने निर्देशित किया है।


