अमित शर्मा
झाबुआ। जनसुनवाई में जनसमस्या सें संबंधित आवेदन मंगलवार को प्राप्त हुए। जनसुनवाई में आवेदन कलेक्टर आशीष सक्सेना, एडीएम दिलीप कपसे एवं संबंधित विभागो के जिला अधिकारियों ने लिये। आवेदन निराकरण के लिये संबंधित विभागों को साॅफ्टवेयर के माध्यम से आॅनलाइन भेज दिये गये है। जनसुनवाई में ग्राम पालेडी ब्लाक रामा के स्कूल में गंदगी की शिकायत ग्रामीण ने की। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने डीपीसी सर्वशिक्षा अभियान को स्कूल की स्वच्छता के लिए निर्देशित किया साथ ही जनसुनवाई में आये ग्रामीणो को समझाईश दी कि गाॅव आपका है गाॅव में आप ही निवास करते है, वहां की स्वछता रखने का दायित्व भी आप सभी मिलकर निभाये ताकि गाॅव की स्वछता को देखकर अन्य लोग भी आपसे प्रेरणा ले। ग्राम नरसिंहपुरा के ग्रामीणों ने स्कूल व आंगनवाडी केन्द्रो में स्वयं सहायता समूह द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं मीनू अनुसार भोजन नहीं देने एवं आंगनवाडी कार्यकत्र्ता द्वारा टेक होम राशन वितरण नहीं करने की शिकायत की। लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष नानकीया ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान से राशन नहीं मिलने की शिकायत की। भेरिया पिता तेजिया निवासी ग्राम देवली तहसील पेटलावद ने तालाब निर्माण में डूब में गई जमीन का मुआवजा दिलवाने के लिए आवेदन दिया। रसोईयन राधा बाई निवासी बावडिया ने रसोईयन का मानदेय भुगतान करवाने के लिए आवेदन दिया।
एडीएम कपसे ने सुनी समस्याएं--
जनसुनवाई में आने वाले दिव्यांगजनों को अपनी समस्या संबंधी आवेदन देने के लिए जनसुनवाई कक्ष तक जाने के लिए सीढिया ना चढना पडे इसके लिए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने कलेक्टर कार्यालय में प्रथम तल पर दिव्यांग जनो को बैठने की व्यवस्था के लिए कुर्सियां लगवाई एवं दिव्यांगजनों से आवेदन प्रथम तल पर ही लिये गये। उनकी समस्याएॅ एडीएम दिलीप कपसे ने सुनी।



