"शरद पूर्णिमा" पर राजवाड़ा चौक पर हुआ गरबा का आयोजन ,केशरिया दूध की प्रसाद का किया गया वितरण

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ। शरद पूर्णिमा पर षनिवार रात को शहर के राजवाड़ा चैक पर श्री देवधर्म राज नवदुर्गा महोत्सव समिति एवं राजवाड़ा मित्र मंडल द्वारा महागरबा रास का आयोजन किया गया। देर रात 1 बजे तक सैकड़ों गरबा प्रेमियों ने यहां गरबा खेलने का आनंद लिया। रात 12 बजे बाद आदिवासी गीतों पर युवक-युवतियां एवं बालक-बालिकाएं जमकर थिरके। सभी भक्तों को मित्र मंडल की ओर केषरिया दूध का प्रसाद वितरित किया गया। राजवाड़ा चैक पर षनिवार रात 10 बजे से गरबो का रंग जमा। गुजरात की आर्केस्ट्रा पार्टी ने माताजी के समधुर भजनों एवं गीतों की प्रस्तुति दी। जिस पर बालक-बालिकाओं, युवक-युवतियों के साथ महिलाओं ने गरबा खेलने का आनंद लिया। पूरा पांडाल सैकड़ों गरबा प्रेमियों की भीड़ से खचाखच भर गया। इस दौरान पूरा राजवाड़ा दूधियां रोषनी से नहाया। बालक-बालिकाओं एवं युवक-युवतियों ने आधुनिक परिधानों में अलग-अलग स्टाईलो में गरबे खेले।  रात ठीक 12 बजे श्री देवधर्म राज मंदिर में महाआरती का आयोजन हुआ। पश्चात् महाप्रसादी के रूप में केषरिया दूध का वितरण दो अलग-अलग काउंटर बनाकर महिला एवं पुरूषों को किया गया। लंबी कतारों में खड़े रहकर भक्तों ने प्रसादी प्राप्त की। रात 1 बजे गरबा रास का समापन हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !