"शरद पूर्णिमा" के अवसर पर शिव मंदिर में इंडियन आइडल गायक विजय चौहान, हर्षित-राहुल ने दी भजनों की प्रस्तुति

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा 

रादू बारिया (काकनवानी)- झाबुआ जिले के काकनवानी में शिव मंदिर समिति व नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित भजन संध्या में हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा। भजन गायक विजय चौहान जो की भारत भक्ति म्यूजिकल ग्रुप मुम्बई ने शानदार भजनों की प्रस्तुति पर उपस्थित भक्तजन झूम उठे। भजन संध्या की शुरुआत भगवन गणेश जी की वंदना के साथ शुरू की गई। कार्यक्रम में श्री श्री 1008 श्री राम बाबा भी भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।
गायक विजय चौहान ने भक्तों को अपने भजनो से मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारो की भीड़ भक्ति में डूब गए। चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, एक डोली चली एक अर्थी चली बात दोनों के कुछ इस तरह से चली, बोली डोली तुझे किसने धोका दिया, चार तुझमे लगे चार मुझमे लगे फूल तुझमे लगे फूल मुझमे लगे, फर्क इतना हे तू पिया को चली में प्रभु को चली। तेरी जय हो गणेश तेरी जय हो गणेश, चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है, मेरे प्रभु जानते है बात घट घट की बजाये जा तू प्यारे हनुमान चुटकी, विजय चौहान ने भक्तो से कहा कि चौराहे के पीपल को पानी देने से पहले घर की तुलसी को पानी दिया जाए कहकर वे काकनवानी के ओजस्वी गायक राहुल पंचाल को मंच पर बुलाया। राहुल ने मंच से कान्हा रे थोड़ा सा प्यार दे चरणों में स्थान दे दे। वही इंडियन आइडल में पहुचे कलाकार हर्षित ने भी भजनो की प्रस्तुति दी। इसके बाद विजय चौहान ने देशभक्ति के गीतों से उरी हमले में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। नवयुवक मंडल ने दूर-दराज से पधारे सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंदिर समिति के अध्यक्ष डाडामचंद राठौर, सचिव मनोज चौहान, उपाध्यक्ष मांगीलाल पांचाल, कोषाध्यक्ष जगदीश पांचाल , नरेंद्र भानपुरिया, नरेश पांचाल, राजेन्द्र पांचाल और नवयुवक मंडल से गोलू पांचाल, मेहुल पांचाल, प्रवीण सोनी, हरीश प्रजापत, मीनल राठौर, रादू बारिया, राहुल नायक, कपिल पांचाल, नीलेश बारिया  एवं समस्त नवयुवक मंडल और ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा.

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !