अमित शर्मा
झाबुआ - कलेक्टर आशीष सक्सेना ने ग्रामीण स्तर पर, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में सरपंचो को आ रही समस्याओं को जानने के लिए सरपंचों से दूरभाष पर चर्चा की एवं समस्याएं जानी।
सरदार भुरिया सरपंच ग्राम पंचायत फुलधावडी जनपद पंचायत झाबुआ द्वारा बताया गया कि 40 शौचालय की राशि प्राप्त नहीं हुई है एवं जिसके पास पर्ची बनी है तत्काल शौचालय बनाए। शत-प्रतिशत शौचालय निर्माण करे हम सभी आबाद फलियों में पक्का रोड बनाएगे।सरपंच ग्राम पंचायत सेमलिया चेनपुरा जनपद पंचायत थांदला द्वारा कोई समस्या नहीं होना बताया ।सरपंच ग्राम पंचायत उमरकोट जनपद पंचायत रामा में शत-प्रतिशत शौचालय बनाए जावे। ग्राम पंचायत में लगभग 200 परिवार के पास आवास नहीं है तत्काल मिस्त्री, सामग्री आदि के बारे में प्रस्ताव भेजे जावे जिससे कार्यवाही की जाए। छात्रावास के बच्चों को प्रातः गांव भ्रमण करवाकर शौचालय के निर्माण एवं उपयोग के लिये प्रेरित करवाया जावे।ग्राम पंचायत देवली पेटलावद ने बताया कि हाईस्कूल के शिक्षक नहीं है। हायर सेकेन्ड्ररी की मांग है।गर्मी में पानी की समस्या रहती है। पुलिया की समस्या है। सरपंच ग्राम पंचायत समोई जनपद पंचायत राणापुर द्वारा बताया गया की फसल खराब हो रही है। काफी नुकसान हो रहा है। मध्यान्न भोजन समय पर नहीं दिया जा रहा है। बाबादेव तीर्थ स्थल पर सड़क आदि की समस्या है। रोड स्वीकृति के बाद भी प्रारंभ नहीं हुई। दान की राशि की उचित व्यवस्था होना चाहिये।ग्राम पंचायत जामनिया जनपद पंचायत मेघनगर ने बताया की पुलिया की आवश्यकता है। एन.आर.एल.एम. समूह के माध्यम से शौचालय निर्माण करवाये।
कलेक्टर द्वारा उपरोक्त समस्याओ के लिये तत्काल सम्बधित विभाग को इन सरपंचो की समस्या/मांग का निराकरण करने के निर्देश दिये है। एवं जिसकी जनसुनवाई/टीएल में समीक्षा की जावेगी।


