अमित शर्मा
झाबुआ। रोटरी क्लब झाबुआ मंडल 3040 का 42वां अधिश्ठापन (पदग्रहण) समारोह एवं रोटरी मंडल के पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष तथा वरिश्ठ रोटेरियन यषवंत भंडारी द्वारा रचित काव्य संग्रह ‘आनंद अश्रु’ का विमोचन समारोह का आयोजन 15 अक्टूबर, षनिवार को षहर के पैलेस गार्डन पर होगा। इस अवसर पर नेत्र दान-दाताओं के परिजनों एवं प्रतिभाषाली विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। उक्त भव्य समारोह की तैयारियां रोटरी क्लब द्वारा जोर-षोर से की जा रहीं है। यह जानकारी देते हुए रोटरेक्ट क्लब झाबुआ के सभापति रो. नीरजसिंह राठौर ने बताया कि अधिश्ठापन समारोह दोपहर 3 बजे से आरंभ होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मप्र विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेषप्रतापसिंह, महिला सषक्तिरण विभाग की आयुक्त श्रीमती जयश्री कियावत, जगत विख्यात आध्यात्मिक गुरू विष्वास परितोश ‘गुरूजी’, सांसद कांतिलाल भूरिया, कलेक्टर झाबुआ आषीश सक्सेना उपस्थित रहेंगे। विषेश अतिथि के रूप में झाबुआ विधायक षांतिलाल बिलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया, जिला पंचायत सीईओ अनुराग चैधरी, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक झाबुआ के अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, प्रख्यात इतिहासविद् डाॅ. केके त्रिवेदी, झाबुआ-धार ग्रामीण बैंक के पूर्व अध्यक्ष रो. सुरेष मेहता, रोटरी मंडल के पूर्व सहायक मंडलाध्यक्ष रो. सुभाश बी. त्रिवेदी, अभा त्रि-स्तुतित संघ के केंद्रीय प्रतिनिधि मनोहरलाल भंडारी, मप्र लद्यु उद्योग संघ के मानद सचिव विपिनकुमार जैन, भारत स्काउट गाइड की प्रादेषिक उपाध्यक्ष श्रीमती डेजीरानी जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता, उपभोक्ता संरक्षण के कार्यकारी संपादक राजकुमार काला, वरिश्ठ पत्रकार रमेष टाॅक, इंदौर साहित्य संगम के अध्यक्ष रमेषप्रसाद षर्मा मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता रोटरी मंडल 3040 के पूर्व मंडलाध्यक्ष रो. आलोक बिल्लौरे करेंगे।


