अमित शर्मा
झाबुआ। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावडा का जिला भाजपा द्वारा परिचायत्मक बैठक आयोजित कर स्वागत किया गया। स्थानीय षगुन गार्डन में आयोजित परिचायत्मक बैठक में जिला पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधिगण सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। यहां नवनियुक्त संभागीय संगठन मंत्री का परिचय देते हुए पूर्व संभागीय संगठन मंत्री श्री षैलेन्द्र बरूआ ने बताया कि श्री चावडा संघ पृश्ठभूमि के साथ विद्या भारती के माध्यम विगत लंबे समय से इंदौर संभाग में अपनी सेवाएं देते रहे है। वर्श 2011 से भाजपा में संगठन मंत्री के रूप में भोपाल संभाग से जुडे विदिषा, रायसेन सहित अन्य क्षैत्रों में राजनीतिक क्षैत्र में कार्यरत है। श्री बरूआ ने इस दौरान आगामी 29 नवंबर को मुख्यमंत्री श्री षिवराजसिंह चैहान के नेतृत्व वाली प्रदेष भाजपा सरकार के 11 वर्श पूर्ण होने के उपलक्ष में आयोजित होने वाले पंचायतवार व वार्डवार हितग्राही सम्मेलनों के संबंध में संगठन पदाधिकारियों का मार्गदर्षन किया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री दौलत भावसार ने नवनियुक्त संभागीय संगठन मंत्री श्री जायपालसिंह चावडा को झाबुआ जिले का राजनीतिक व संगठनात्मक रूप से परिचय करवाया। उन्होंने अपने कार्यकाल की प्रगति रिपोर्ट पेष की और आगामी चुनावो के मददेनजर प्रदेष नेतृत्व के निर्देषानुरूप तैयारियों की जानकारी दी। परिचायत्मक बैठक के दौरान सभी भाजपा पदाधिकारियों ने अपना परिचय श्री चावडा को देते हुए कार्यक्षैत्र की जानकारी दी।
इसके पूर्व बैठक का षुभारंभ भारत माता. पं. दीनदयाल उपाध्याय व पं. ष्यमाप्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण और वंदे मातरम के साथ किया गया। अतिथियों द्वारा इस दौरान कन्या पूजन किया गया। बैठक में संभागीय कार्यालय मंत्री अनंत कुमार, प्रदेष महामंत्री अजजा मोर्चा कल्याणसिंह डामोर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक अध्यक्ष गौरसिंह वसुनिया, विधायक षांतिलाल बिलवाल, कलसिंह भाबर, सुश्री निर्मला भूरिया, सुरेन्द्रसिंह मोटापाला व शेलेश दुबे मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप कुषवाह व आभारी थावरसिंह भूरिया ने माना।
नवनियुक्त संघठन मंत्री जयपाल सिंह चावड़ा



