जिला पंचायत सीईओ "अनुराग चौधरी" को "राष्ट्रपति" ने पुरस्कृत किया

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ -जिले के जिला पंचायत सीइओ अनुराग चौधरी को शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्पति प्रणव मुखर्जी ने पुरुस्कृत किया उक्त पुरूस्कार  राष्ट्रीय पुरस्कार 2016 के लिए "वरिष्ठ नागरिकों को सेवा तथा सुविधाएं" प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ जिला पंचायत सम्मान के लिए जिला पंचायत झाबुआ को चयनित किया गया हे ।
इन कार्यों में  किया गया चयनित--
चयनित जिला पंचायत झाबुआ द्वारा जिले में दिव्यांगजन हेतु मांह फरवरी 2016 में दो चरणों में अनुभूति अभियान चलाया जिस में 7972 दिव्यांगजनों का पंजीयन हुआ जिसमें 801 वृद्ध दीव्यांगजन हे। 83 वृद्ध विकलांग द्दिव्यंगजनो को विकलांगता प्रमाण पत्र वितरण किए गए। दिव्यागजनो का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद एलिम्को के द्वारा उपकरण वितरित करने हेतु 28 दिव्यांग जनों को चिन्हित किया गया है

जिले में खाटला एवं चौपाल बैठक का अभियान चलाकर वृद्धजनों को राष्ट्रीय व्रद्धावस्था पेंशन योजना सामाजिक सुरक्षा वृद्धावस्था पेंशन कन्या अभिभावक पेंशन योजना में जोड़कर लाभांवित किया जा रहा है ।शिविर /जनसुनवाई चौपाल बैंठकों में पेंशन हितग्राहियों के समय सुनना  व उनकी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है जिले में शिविरों कियोस्क  संचालक के माध्यम से पेंशन हितग्राहियों को भुगतान करवाया जा रहा है ।जिले में माह दिसंबर 2015 में खाटला एवं चौपाल बैठक अभियान चलाकर विभिन्न पेंशन योजना में पात्र हितग्राहियों को जोड़ते हुए उन्हें पात्रतानुसार लाभांवित किया गया। जिले में वित्तीय वर्ष 2015 /16 में 4581 परिजनों को पेंशन योजनाओं से जोड़ा गया जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 20, 54% की वृद्धि है जिले में मार्च 2016 की स्थिति में 2072 वृद्जन पेंशनधारियों के खाते खोले जाकर  मध्यप्रदेश सामाजिक सुरक्षा मिशन के समग्र पोर्टल के आन लाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में पेंशन राशि का भुगतान किया जा रहा है ।
जिला मुख्यालय पर विकलांग पुनर्वास केंद्र रंगपुरा झाबुआ में वृद्ध जनो हेतु फिजियोथेरेपी यूनिट के माध्यम से नियमित रूप से स्वास्थ्य लाभ प्रदान किया जाना व वृद्धजनों को निशुल्क श्रवण यंत्र व व्हीलचेयर स्टेट बैसाखी भी आवश्यकता अनुसार प्रदान किया जाता है ।झाबुआ जिले में जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से निराश्रित निर्धन असहाय वृद्ध जन हेतु  आधार वृद्धाश्रम के प्रस्ताव तैयार किए गए हे ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !