जघन्य सनसनीखेज "अपराधो" के संबंध में बैठक संपन्न

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ-यदि किसी प्रकरण का आरोपी अन्य जिलों की जेल में बंद होने की वजह से कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाता है,तो ऐसे प्रकरणों में आरोपी की उपस्थिति कोर्ट में विडियोंकांफ्रेस के माध्यम करवाने की व्यवस्था के लिए कार्यवाही करे।
जघन्य सनसनीखेज अपराधों में आरोपी को सख्त एवं जल्द से जल्द सजा हो इसके लिए कोर्ट में कार्यवाही त्वरित गति से करवाये। ताकि समाज में ऐसे अपराधों पर अंकुश लग सके। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने जघन्य सनसनीखेज अपराधों के प्रकरण की समीक्षा के दौरान दिये। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री संजय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !