लूट की वारदातों में लिप्त बदमाष को पुलिस ने किया गिरफ्तार सोने की चेन एवं नगदी की बरामद

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। पुलिस को अनेकों लूट की घटनाआंें में लिप्त कुख्यात बदमाष को गिरफतार करने में सफलता हासिल हुई है। पकड़े गए आरोपी से सोने की चेन एवं नगदी कुल 38 हजार रू. बरामद किए गए है। इस आष्य की जानकारी स्थानीय पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसडीओपी झाबुआ एसआर परिहार ने दी। पूरा मामला इस प्रकार है कि 8 सिंतबर 2014 की षाम को अहमदाबाद (गुजरात) से आ रहे स्वीफट चालक का रास्ता रोककर अज्ञात बदमााषों द्वारा स्वीफट कार क्रमांक जीजे-01, केक्यू-8694 लूटने के साथ ही चालक से नगदी भी छीन ली थी। अगली षाम 9 सितंबर 2014 को उक्त 6 बदमाषांे द्वारा लूटी गई स्वीफट कार को इस्तेमाल कर दाहौद से एक अन्य स्वीफट कार जीजे-20, ए-8358 से आ रहे दंपति को निषाना बनाकर कार लूटने के साथ  ही सोने की रकमे छीनकर फरार हो गए थे, इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। उक्त दोनो घटनाओं में आरोपी कैलाष, लीलसिंह एवं मेगु को गिरफतार किया गया। जिनकी निषादेही पर 3 अन्य अज्ञात बदमाषांे के नामों को खुलासा हुआ। पश्चात् पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा एवं एसडीओपी श्री परिहार के मार्गदर्षन में विषेश टीम तैयार कर फरार आरोपियों की गिरफतारी के प्रयास किए गए। मुखबिर की सूचना पर गठित टीम द्वारा अंकलेष्वर में दबिष देकर फरार कुख्यात बदमाष दिनेष पिता रूपसिंह बारिया उम्र 28 वर्श निवासी बरवाड़ा दाहौद को गिरफतार किया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपने अन्य साथियो के साथ इस वर्श 18 मार्च को मोद नदी किनारे लूट की घटना को भी करना एवं 18 मई को पिटोल पुलिस पर फायर कर भागने वाले आरोपीगणों को भी सहयोग किया जाना स्वीकार किया। आरोपी दिनेष के कब्जे से उक्त घटनाओं में लूटा गया मश्रुका एक सोने की चेन एवं नगदी, इस प्रकार कुल 38 हजार रू. की बरामदगी की गई है। आरोपी को गिरफतार करने में गठित टीम में उपनिरीक्षक आषुतोश मिठास, सहायक उप निरीक्षक महेष भामदरे, प्रधान आरक्षक षिवकुमार षर्मा, आरक्षक पवन चैहान, जितेन्द्र, मोहीत, दीपक आदि का सराहनीय सहयोग रहा।
हाईवे पर करते थे लूट----
एसडीओपी परिहार ने बताया कि आरोपी दिनेष एवं उसके अन्य साथी हाईवे मार्गों पर कट्टा अड़ाकर वाहनों को रोककर लूट करते थे। ये मप्र के साथ गुजरात में भी अनेक लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। इन्होंने पिटोल में कट्टे से फायर भी किया था। इनकी पुलिस को लंबे समय से एवं सघन तलाष की। उक्त बदमाषांे की गिरफतारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच-पंाच हजार रू. का नगद ईनाम की उद्घोशणा की गई। पत्रकारवार्ता में झाबुआ थाना प्रभारी आरसी भास्करे भी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !