अमित शर्मा
झाबुआ । हजरत दीदारशाह वली उर्स कमेटी के सदर नीरजसिंह राठौर, सचिव जैनुद्दीन शेख, सुभाषचन्द्र छाबडा, अयुब सैयद, एयाज अली, इरफान, मसलुद्दीन कलीम शेख,वसीम सैयद, मुस्लिम पंचात के सदर अब्दूल शकुर, शेख नुरू्ददीन, नायब सदर कुतुब शेख, द्वारा मोहर्रम के ताजिये के आमद पूर्व सायंकाल मनकामेष्वर महादेव मंदिर से लेकर राजवाडा चैक एवं नेहरूमार्ग पर बैंक आफ बडौदा तक सडकों पर पसरी गदगी एवं कचरें को समेट कर उन्हे बोरों में भर कर उनका डिस्पोजल किया गया । सभी मुस्लिम भाईयों ने हाथ मे झाडू लेकर निर्लिप्त भाव से कचरा हटारा और डिस्पोजल, कागज के टूकडो, एवं अन्य कचरे को साफ करके पूरे मार्ग को चकाचक कर दिया । उर्स कमेटी एवं मुस्लिम पंच के सदस्यों की सफाई अभियान के तहत निभाई गई भूमिका की नगर मे सर्वत्र प्रसंषा की जारही है ।


