अमित शर्मा
झाबुआ --ग्रामीण जनों एवं स्कूलों की समस्या के संबंध में सीधा संवाद करने के उद्देश्य से कलेक्टर आशीष सक्सेना ने अपना मोबाईल नं. एवं सीईओ जिला पंचायत का मो.नं. ग्राम पंचायत एवं स्कूलों की दीवार पर प्रदर्शित करने के निक्यूर्देश दिये है। ग्राम पंचायतों की विविध समस्यांए जैसे पेंशन भुगतान, मजदुरी, सामग्री भुगतान, अन्य प्रकार कीअ समस्याआया एवं विद्यार्थी अथवा ग्रामीणजन स्कूल में मध्यान्ह भोजन में लापरवाही, अनियमितता, शिक्षकों का समय पर नहीं आना आदि समस्या के लिये जिला कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना को मोबाईन नम्बर 7222915551 एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग चैधरी को मोबाईल नम्बर 7746014161 पर मैसेज भेज सकते है। गंभीर समस्या होने पर काॅल भी कर सकते है। ग्राम पंचायत एवं शालाओं की दिवार पर मोबाईल नम्बर प्रदर्शित करने के लिए खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सीईओ जनपद को कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने निर्देशित किया है।


