"कलेक्टर" पहुॅचे बोचका, रोटला, की जनचौपाल में

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ --जिले की ग्राम पंचायतों मे आज 24 सितम्बर को  ग्राम बोचका,एवं रोटला की जनचैपाल में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी ने सहभागिता की एवं ग्रामीणों से चर्चा कर समस्याएॅ जानी।
ग्राम रोटला में ग्रामीणो की मांग अनुसार सार्वजनिक नाडेप एवं शांतिधाम बनाने के निर्देश कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने सीईओ जनपद रामा को दिये। बोचका एवं रोटला के ग्रामीण की पात्रता पर्ची जनरेट होने में आ रही समस्या का समाधान करने के लिए जिला आपूर्ति अधिकारी को कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने निर्देशित किया ।
जिले के सभी स्कुलो में बाग-बाडी लगवाने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिये । रामा ब्लाक के ग्रामीण क्षेत्रो में बने शौचालयो का निरीक्षण किया एवं सीईओ को निर्देशित किया कि पुर्व में बने शौचालयो की मरम्मत करवाकर उपयोग योग्य बनवाये एवं ग्रामीणो को शौच के लिए शौचालय का उपयोग करने के लिए प्रेरित करे ।  सभी ग्रामीण जन शौच के लिए शौचालय का उपयोग करे एवं अपने गाॅव को स्वच्छ बनाये।

25 को यहां लगेगी जनचौपाल
25 सितम्बर को रामा ब्लाक के ग्राम गुलाबपुरा, महुडीपाडा, सिलखोदरी, वाग्लावाट ,  रजला, रेहन्दा, में मेघनगर ब्लाक के रंभापुर, तान्दलादरा, झाराडाबर में जनचैपाल का आयोजन किया जाएगा।






एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !