अमित शर्मा
झाबुआ -कलेक्टर आशीष सक्सेना, सीईओं जिला पंचायत अनुराग चौधरी एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने थांदला ब्लाक के ग्रामीणो क्षैत्रों में स्वच्छ भारत मिशन योजनांतर्गत बने शौचालयों की उपयोगिता सुनिश्चित करने के लिए मार्निग फालोअप किया। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने ग्रामीणो से चर्चा कर ग्रामीणो को शौचालय का उपयोग करने के फायदे बताते हुए कहां कि बाहर शौच करने जाने से जहरीले जानवरों के काटने का खतरा बना रहता है। वर्षा काल में बहुत परेशानी होती है एवं गाॅव के आसपास गंदगी बने रहने से डायरिया टायफाइड इत्यादि घातक बीमारियों हो सकती है। इसलिए आप लोग शौच के लिए शौचालय का ही उपयोग करे। शौचालय का उपयोग करने में आप कई बीमोरियों से बचे रहेगे और बीमार होने के कारण दवाईयों एवं ईलाज पर होने वाला खर्च भी बचेगा। शौचालय के फायदे ही फायदे है नुकसान कुछ भी नहीं। अतः सभी ग्रामीण जन शौच के लिए शौचालय का उपयोग करे एवं अपने गाॅव को स्वच्छ बनाये।



