अमित शर्मा
झाबुआ -पिछडे आदिवासी जिले से नीट में चयनित चार विद्यार्थियों को प्रदेश के मेडीकल काॅलेज में प्रवेश मिल गया है जिसमें मीरा मावी, उत्कृष्ट उ.मा.विद्यालय झाबुआ का बीडीएस के लिए, इंडेक्स काॅलेज इन्दौर में, उत्कृष्ट स्कूल झाबुआ के छात्र नान सिंह धाकड का महात्मा गांधी काॅलेज में एमबीबी एस.के लिये माॅडल स्कूल अगराल के छात्र आकाश भंवर का अरविन्दो हाॅस्पिटल इन्दौर में बीडीएस कोर्स ईएमआरएस के लिए प्रवेश मिला है। कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी एवं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुन्तला डामोर ने बधाई दी।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीमती शकुन्तला डामोर ने बताया कि इस वर्ष अधिक से अधिक बच्चो का चयन नीट परीक्षा में हो इसके लिए प्रतिमाह 6 दिन स्कूलों के चयनित विद्यार्थियों को ब्लाक स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालयों में पृथक से कोचिंग दी जा रही है।


