अमित शर्मा
झाबुआ -परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत नसबंदी का लक्ष्य पूरा करने के लिए महिला बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग समन्वित प्रयास करे। जिले में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं में एनीमिया की समस्या का समाधान करने के लिए ठोस कार्य योजना बनाये। महिलाओं को मोटिवेट करे कि आयरन की खुराक अवश्य ले। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की संयुक्त बैठक में दियें। बैठक में एडीएम श्री दिलीप कपसे, सीएमओ श्री अरूण कुमार शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री आर.एस.जमरा सहित स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले होगे पुरस्कृत -----
बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने कहां कि जिले में एनीमिया एवं कुपोषण को कम करने के लिए जो शासकीय सेवक सराहनीय कार्य करेगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।
शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बच्चों को लाभान्वित करने के लिए सभी विभाग अलग-अलग सर्वे नहीं करे। महिला बाल-विकास विभाग, शिक्षा विभाग, एवं स्वास्थ्य विभाग समन्वय कर स्वास्थ्य विभाग के डाटा का उपयोग करे। ताकि समय और अनावश्यक होने वाले श्रम को बचाया जा सकेगा। रक्तदान करने वाले सभी व्यक्तियों की सूची को आॅनलाइन करने के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी को कलेक्टर आशीष सक्सेना ने निर्देशित किया।
जिला मलेरिया अधिकारी को निर्देशित किया कि मलेरिया एवं अन्य वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए प्रभावी प्रयास करे। फोगिं्रग करवाये कीटनाशक का छिडकाव करवाये। तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दण्ड अधिरोपित करने के लिए ग्राम स्तर तक चालान की पर्ची पहुॅचाये। महिला बाल विकास विभाग टेक होम राशन का शत-प्रतिशत विकरण करवाये। अतिकम वजन के बच्चों पर विशेष फोकस कर पोषण आहार उपलब्घ करवाये।



