अमित शर्मा
झाबुआ--कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर आशीष सक्सेना ने पशु पालन विभाग- कृषि विभाग , सहकारी विभाग मत्स्य विभाग एवं कृषि से संबंधित विभागो की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये ।
कस्टम हायरिंग सेंटर की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसानो के खेती संबंधी कार्य समाप्त हो जाने के बाद भी आय बढाने के लिये कस्टम हायरिंग सेन्टर पर उपलब्ध ट्र्रेक्टर का उपयोग हो पाये इसके लिए कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करे ।
उद्यानिकी अधिकारी को कलेक्टर आशीष सक्सेना ने निर्देशित किया कि सभी किसान एवं हर घर में सीताफल के पौधे लगवाये । बाडी योजना के मिनी किट की गुणवत्ता की जांच करवाये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चौधरी एडीएम श्री दिलीप कपसे उप संचालक कृषि श्री त्रिवेदी वरिष्ठ महाप्रबंधक सहकारी बैंक श्री यादव सहित संबंधित विभागो के अधिकारी उपस्थित थे बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने निर्देशित किया कि अनार पौध रोपण के विस्तार के लिए किसानो को नर्सरी से पौधे उपलब्ध करवाने की अनुमति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे।



