अध्यापक संघर्ष समिति ने निकाली तिरंगा यात्रा

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा
झाबुआ -21 सूत्रीय मांगो को लेकर सौंपा ज्ञापन
झाबुआ। अध्यापक संघर्ष समिति द्वारा संघ के प्रदेष स्तरीय आव्हान पर 21 सूत्रीय मांगों को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय पर अपना घोर विरोध प्रकट किया गया। जिसके तहत स्थानीय उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर संघर्ष समिति की सभा आयोजित हुई। इसके पश्चात् शहर मंे तिरंगा यात्रा निकालकर कलेक्टोरेट पहुंचकर प्रदेष के मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सैयद अली को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अध्यापकों द्वार अपनी मांगो को लेकर जमकर नारे लगाए गए। उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पर दोपहर 12 बज से सभा का आयोजन हुआ। जिसको संबोधित करते हुए राज्य अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष मनीष पंवार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अध्यापकों की घोर उपेक्षा की जा रहीं है, जो अब बर्दाष्त नहीं की जाएगी। आज प्रथम दिन अध्यापकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर ज्ञापन सौंपा जा रहा है, यदि फिर भी मांगों का निराकरण नहीं होता है तो अध्यापकों विद्यालयों में तालाबंदी भी करेंगे। अध्यापक सह-संविदा संघ के जिलाध्यक्ष कालूसिंह सोलंकी ने कहा कि अध्यापक शालाओ मंें अपना कार्य पूरी ईमानदारी से करता है, लेकिन सरकार द्वारा फिर भी उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अपनी मांगांे को लेकर पूरे प्रदेष के अध्यापक अब एकजुट है। आजाद अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष पप्पूसिंह हटिला ने बताया कि षिक्षा जैसा महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हजारों अध्यापकों की आज सरकार उपेक्षा कर रही है, जिसकी अध्यापक संघर्ष समिति घोर निंदा करती है। इसके पश्चात् संघर्ष समिति द्वारा यहां से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सभी अध्यापक भारत माता एवं वंदे मातरम् तथा अपनी मांगांे संबध्ंाी नारे लगाते हुए चले। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्टोरेट पहुंची। जहां प्रदेष के मुख्यमंत्री के नाम अध्यापकों द्वारा एसडीएम सैयद अली को ज्ञापन सौंपा गया। वाचन अध्यापक सह-संविदा संघ के जिलाध्यक्ष कालूसिंह सोलंकी ने किया। जिसमें कुल 21 सूत्रीय मांगांे का जिक्र किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !