अमित शर्मा
झाबुआ। भारतीय राजनीति में एकात्म मानववाद व अंत्योदय की विचारधारा को स्थापित कर भारत को नई दिषा की और अग्रसर करने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म षताब्दी समारोह की जिले के सभी 11 मंडलों के सभी 816 मतदान केन्द्रो पर समारोहपूर्वक षुरूआत की गई। जिला मुख्यालय झाबुआ के राजगढ नाका स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार व मध्यप्रदेष तीर्थ व मेला प्राधिकरण बोर्ड के चेयरमेन श्री विजय दुबे के नेतृत्व में सुबह भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। तत्पष्चात नगर के 28 मतदान केन्द्रों से संबंधित 20 स्थानों पर पंडितजी के जन्म षताब्दी समारोह का आयोजन कर जन जन को इससे जुडा गया। पं. जन्मषताब्दी समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पूरे देष में प्रसारित किये गये संदेष को संपूर्ण झाबुआ जिले में मतदान केन्द्र वार सुना भी गया। इसी क्रम में गोपाल काॅलोनी, रातीतलाई क्षैत्र, रामकृश्ण नगर, सुखदेव विहार काॅलोनी, विवेकानंद काॅलोनी, काॅलेज मार्ग सहित नगर के सभी मतदान केन्द्रों पर प्रभारियों की उपस्थिति में जयंति समारोह आयोजित किया गया जहां वक्ताओं ने प्रदेष भाजपा द्वारा भेजे गये पं. उपाध्याय का संक्षिप्त जीवन परिचय का वाचन करते हुए उनके कार्यो से जनमानस को अवगत कराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार ने आयोजनस्थलों पर अपने संदेष में कहा कि पंडितजी का अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने का संदेष अब भाजपा षासित राज्य और केन्द्र सरकार के माध्यम से साकार रूप लेता नजर आ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकारों द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हो रहे लोगों का उल्लेख किया। रातीतलाई क्षैत्र के गल्र्स काॅलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने बालिका षिक्षा को प्रोत्साहित करने का संदेष दिया और कहा कि अब अगर गरीब परिवार की बालिकाएं भी अगर उच्च षिक्षा के लिए देष ही नही विदेष भी जाना चाहती है तो पंडितजी की विचारधारा के अनुसार उन्हें भाजपा सरकारों द्वारा पर्याप्त व त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के प्रबंध भी किये जा रहे है। इस अवसर पर विधायक षांतिलाल बिलवाल, अजजा प्रदेष महामंत्री कल्याणसिंह डामोर, जिला महामंत्री दिलीप कुषवाह, ओ पी राय, अजय पोरवाल, गोपाल पंवार, नपाध्यक्ष धनसिंह बारिया, श्रीमती सावित्री मेडा, षैलेश दुबे, अंबरीष भावसार, संजय कराडिया, बबलू सकलेचा, विनोद मेडा, अंकुर पाठक, राजा ठाकुर, विषाल षर्मा, अमित षर्मा, महेन्द्र राठौर, योगेन्द्र नाहर, श्रीमती जमुना वाखला, श्रीमती सीता सोलंकी, कमल वाजपेयी, किषोर खराडी, आषीश षर्मा, जुवानसिंह गुंडिया सहित बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।


