अमित शर्मा
झाबुआ --कलेक्टर आशीष सक्सेना ने ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये ।
बैठक में मनरेगा योजनांतर्गत सभी निर्माण कार्यो में मजदूरी एवं सामग्री का भुगतान त्वरित गति से करवाने के लिए निर्देश दिए । सभी ग्राम पंचायतो में घर -घर में शौचालय निर्माण कार्य करवाने तथा शौचालय का उपयोग करने के लिए लोगो को प्रेरित करने के लिए निर्देशित किया । इंदिरा आवास /प्रधान मंत्री आवास योजनांतर्गत स्वीकृत आवास यदि पूर्ण हो गये है तो हितग्राही के आवास का फोटो वेबसाईट पर अपलोड कर द्वितीय किश्त का भुगतान करवाने के निर्देश दिये । गाॅव के मजदूरों का भवन सह अन्य निर्माण कर्मकार मण्डल योजना में पंजीयन करवाने के निर्देश दिये । बैठक मे सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैघरी सहित सीईओ जनपद पंचायत उपस्थित थे ।