बरसते पानी में दी 18 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि ,150 लोगों के खून से हस्ताक्षर युक्त पत्र कलेक्टर को सौंपा

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ। आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट झाबुआ द्वारा षहर की सामाजिक एवं धार्मिंक संस्थाओं तथा नागरिकों के साथ मिलकर राजवाड़ा चैक पर बुधवार रात श्रद्धांजलि कार्यक्रम रखा गया। जिसमें बारिष के दौर के बीच बड़ी संख्या में उपस्थित हुए लोगों ने भारत माता की आरती कीं। मषाल जलाई और भारत माता तथा वंदे मातरम् के जमकर जयघोश लगाए। उक्त कार्यक्रम कष्मीर के उरी सेक्टर में आंतकी हमले में षहीद हुए 18 जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि देने हेतु रखा गया। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्जवलन आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट के मेनेजिंग ट्रस्टी यषवंत भंडारी, संस्थाक अध्यक्ष राजेष नागर, परामर्षदाता अजय रामावत एवं सचिव नीरजसिंह राठौर ने किया। पश्चात् भारत माता की आरती आरंभ हुई। सभी ने अपने हाथों में थाली में दीपक लेकर भारत माता की आरती उतारी। पश्चात् आयोजनस्थल पर मषाल प्रज्जवलित की। इस दौरान उपस्थित देषभक्तों ने भारत माता एवं वंदे मातरम् के जयघोश लगाने के साथ आंतकवाद के विरोध में जमकर नारे लगाए। अंत में दो मिनिट का मौन रखा गया। इस दौरान जयेन्द्र बैरागी आंतकवादी विरोधी लेख लिखी वेषभूशा पहनकर पहुंचे। जिसमें अनेकों कविताओं के माध्यम में पाकिस्तान का विरोध किया गया। इस अवसर पर षहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं में सकल व्यापारी  संघ, पतंजलि योग समिति, अधिकारी-कर्मचारी संघ, षिवगंगा, जैन सोष्यल ग्रुप, गायत्री षक्तिपीठ, उर्स कमेटी, मुस्लिम पंचायत, रोटरी क्लब, रोटरेक्ट क्लब, ब्राह्राण समाज, राजपूत समाज, नीमा समाज, जैन समाज, क्षत्रिय महासभा, राजवाड़ा मित्र मंडल, राजगढ़ नाका मित्र मंडल, नागर समाज, मुस्लिम समाज, गवली समाज, माहेष्वरी समाज, हरिजन समाज एवं आरएसएस के स्वयं सेवक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम का संचालन अजय रामावत ने किया।
खून से लिखा पत्र कलेक्टर को सौंपा
गुरूवार को सुबह 11 बजे संयुक्त राश्ट्र महासभा के नाम खून से लिखा पत्र करीब 150 लोगों के खून से हस्ताक्षर करवाकर कलेक्टर आषीश सक्सेना को सोंपा गया। जिसका वाचन इतिहासविद् डाॅ. केके त्रिवेदी ने कियां। इस दौरान भारत माता के जयघोश लगाए गए। सहित बड़ी संख्या में षहर के नागरिकगण उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !