अमित शर्मा
झाबुआ-शासन के निर्देशानुसार प्रातः 11 बजे से जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जनसुनवाई में अपने परिजनो के सहारे योजनाओ का लाभ लेने की गुहार लगाने आये दो दिव्यांगो के प्रति कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना, की संवेदनशीलता झलक पडी, कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने दिव्यांगो की सेवा मे लगे परिजनो की समस्याए कुछ कम करने के उददेश्य से दिव्यांगो के परिजनो को आवास एवं साईकिल प्रदान की,ताकि वे दिव्यांगो को साईकिल पर बैठाकर आसानी से घूमा फिरा सके।
जनसुनवाई में अपने परिजनो के साथ आने वाले दिव्यांगो जनो को सीढिया चढकर जनसुनवाई हाॅल तक जाने के लिए परेशान नही होना पढे इसके लिए कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने कलेक्टर कार्यालय मे जनसुनवाई के लिए कलेक्टर परिसर मे निचे ही दिव्यांगो जनो के लिए कुर्सी लगाकर बैठाने की व्यवस्था करने के निर्देश अधीक्षक को दिये। दिव्यांगो जनो की समस्याओ को सुनने के लिए निचे ही व्यवस्था की जाएगी।



