कोटवार एवं तडवी/पटेल समक्ष मे पेंशन वितरण करवाये "कलेक्टर" ने चौपाल में दिये निर्देश

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ -जिले की ग्राम पंचायतों आज 16 सितम्बर को रामा ब्लाक के ग्राम डोकरवानी,रसोडी,पाडलघाटी, मुण्डत,खेडा काकडकुआ में,रानापुर ब्लाक के ग्राम कुन्दनपुर,लम्बेला,रेतालुंजा,धामनीनाना,भाण्डाखेडा में एवं मेघनगर ब्लाक के ग्राम तोरनिया मे जनचैपाल का आयोजन किया गया। कलेक्टर आशीष सक्सेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मेघनगर ब्लाक के ग्राम तोरनिया एवं रामा ब्लाक के ग्राम पाडलघाटी में चैपाल लगाकर ग्रामीणो से समस्याएॅ सुनी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
ग्राम तोरनिया मे जनचोैपाल में ग्रामीणो ने चर्चा के दौरान कलेक्टर को बताया कि गांव में पेंशन के पात्र हितग्राहियों को पेंशन का भुगतान बैंक से नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री आवास योजना की किश्त हितग्राही के खाते में जमा नहीं हो पाई, तालाब निर्माण की राशि का भुगतान नहीं हुआ।
समक्ष मे बॅटवाई पेंशन----
गांव में पेंशन के पात्र हितग्राहियों को पेंशन राशि का भुगतान बैंक द्वारा नहीं किये जाने पर कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने बैंक प्रतिनिधि को फटकार लगाई एवं समक्ष मे पेंशन बॅटवाई। कोटवार एवं तडवी/पटेल को निर्देशित किया कि भविष्य मे ग्रामिणो को पेंशन का वितरण समक्ष मे करवाये। गांव के सभी मिस्त्रियों की सेवाएॅ शौचालय निर्माण कार्य में लेने के लिए सीईओ जनपद को निर्देशित किया। कोटवार के निर्धारित यूनिफार्म मे उपस्थित नही होने पर फटकार लगाई एवं भविष्य मे निर्धारित यूनिफार्म मे नही रहने पर सेवा समाप्त करने के लिए चेतावनी दी।
कुपोषण निवारण के लिए गाॅव के अति कम वजन के सभी बच्चो को स्वस्थ करने के लिए गाॅव के ग्रामीणे को जिम्मेदारी लेने की बात कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने ग्रामीणो से कही। अति कम वजन के सभी बच्चो को स्वस्थ करने के लिए शासन द्वारा बच्चो को पोषण पुनर्वास केन्द्र मे भर्ती कर 14 दिन तक उन्हे आवश्यक पोषण आहार दिया जाता है एवं बच्चे की माॅ को भी 14 दिन  की मजदूरी का भुगतान किया जाता है। आप अपने अति कम वजन के सभी बच्चो को पोषण पुनर्वास केन्द्र मे भर्ती कर उन्हे स्वस्थ करवाये। गाॅव मे ही बच्चो को दूध फल दाल सब्जी इत्यादि का नियमित सेवन करवाकर उन्हे स्वस्थ रखे।
उज्जवला योजना अंतर्गत 3 बीपीएल महिलाओ को गैस कनेक्शन वितरित
प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत ग्राम तोरनिया ब्लाक मेघनगर की 3 बीपीएल महिलाओ मे नूरी पति रजूल ,तोली पति तानसिंह ,काकु पति तूफान को गैस कनेक्शन वितरित किये गये।
17 को यहा लगेगी जनचैपाल----
17 सितम्बर को झाबुआ ब्लाक के ग्राम कल्याणपुरा,बरखेडा,बिसौली,आमलीपठार ,लोहारिया,संदला,बरोड,नवापाडा नवीन,गोपालपुरा,फुटिया में, मेघनगर ब्लाक के ग्राम गुवाली मे, 18 सितम्बर को मेघनगर ब्लाक के ग्राम आमलीयामाल मे, 19 सितम्बर को झाबुआ ब्लाक के ग्राम भगोर, गुन्दिपाडा, मानपुरा, नवापाडा भ, कल्लीपुरा, बिजलपुर में ,रामा ब्लाक के ग्राम साढ, हत्यादेली, छापरी (कालीदेवी) सदावा, धामन्दा,दुधी (खेडा) में ,रानापुर ब्लाक के ग्राम सुरडिया, बुधाशाला, कालापान, गवसर, नागनखेडी में एवं मेघनगर ब्लाक के ग्राम माण्डली मे जनचैपाल का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !