अमित शर्मा
झाबुआ । कलेक्टर कार्यालय कक्ष में आज कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने निर्माण कार्यो से संबंधित विभाग पीआईयू ,पीडब्ल्यूडी एवं जल संसाधन विभाग की निर्माण कार्य वार समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिये । बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने निर्देश दिये की निर्माण कार्यो को तय समयावधि में पूर्ण करवाये । कार्य में विलंब ना हो ,कार्य में विलंब किस वजह से हो रहा है,बताये यदि जिला स्तर से समस्या है, तो समस्या का समाधान करवाये । निर्माण कार्य में यदि निजी जमीन आती है, तो परस्पर सहमति वाली निती के अंतर्गत व्यक्ति को मुआवज दे, ताकि निर्माण कार्य में विलंब ना हो । आंगनवाडी भवन जिनके निर्माण कार्य अप्रारंभ है उन्हे 28 सितम्बर के पूर्व प्रारंभ करवाने, आंगनबाडी भवन यदि पूर्ण हो गये है तो कब्जा लेने के लिए कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को एवं अन्य निर्माण कार्य भी यदि पूर्ण हो गये है, तो कब्जा लेने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। निर्माण कार्य को जाकर विभागीय अधिकारी स्वयं मानीटर करे यदि कार्य गुणवता पूर्ण नही हो रहा है तो बताये। यदि काम किसी कारण से बंद होता है ,तो तत्काल रिपोर्ट करे । निर्माण कार्यो का भ्रमण कर कोटो के साथ स्थिति से अवगत करवाये । टेण्डर लगाने से पहले आवंटित भूमि कब्जे में ले ले । सभी सब इंजीनियर अपने निर्माण कार्यो का साप्ताहिक एवं पाक्षिक निरीक्षण करे। निरीक्षण का प्लान बनाकर कलेक्टर कार्यालय को उपलब्ध करवाये।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे


