निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत 4 लाख 50 हजार स्वीकृत

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा
झाबुआ-- निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत कलेक्टर आशीष सक्सेना ने जिले में सम्पन्न निःशक्त विवाह अंतर्गत निःशक्त दम्पत्तियों को कुल राशि 450000/- की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। श्री काना पिता जामसिंह भाबोर निवासी ग्राम झेर (गेलर छोटी ) ज,पं, झाबुआ का विवाह  काजल पिता रामर भूरिया निवासी ग्राम भोयरा से होने पर  ,श्री दिवान पिता बच्चुसिह भाबोर निवासी ग्राम मोद (कुण्डला )ज,पं, झाबुआ का विवाह रमदा कल्ल बबेरिया निवासी ग्राम बावडी ज,पं, झाबुआ के साथ होने पर ,श्री नानसिह पिता थावरिया भूरिया निवासी कालापिपल का विवाह हुमा पिता हरसिंह निवासी ढेबर बडी ज,पं, झाबुआ के साथ होने पर ,श्री कानु पिता तोलिया पारगी निवासी ग्राम काकनवानी ज,पं, थांदला का विवाह शरमा पिता हकउ निवासी सजवानी ज,पं, झाबुआ के साथ होने पर, श्री दिपक पिता बाबु डामोर निवासी,ग्राम बाटया बयडी ज,पं, झाबुआ का विवाह अनीता पिता गाब्रियल निवासी ग्राम उदयपुरिया ज,पं झाबुआ, के साथ होने पर, श्री अमरसिंह पिता दितिया परमार निवासी ग्राम रताम्बा ज,पं झाबुआ का विवाह हुकली पिमा मेडा निवासी ग्राम मोहनकोट ज,पं, पेटलावद के साथ होने पर प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है।    
निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत निःशक्तजनो को विवाह करने पर दम्पत्ति में से दोनो के निःशक्त होने पर राशि 100000/- तथा दोनो में से किसी एक के निःशक्त होने पर रूपये 50000/- प्रोत्साहन स्वरूप प्रदाय किए जाने का प्रावधान है । 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !