अमित शर्मा
झाबुआ- ग्रामीण क्षेत्रों में चैपाल के दौरान यह बात ध्यान में आई है कि सामाजिक सुरक्षा वृद्धा अवस्था एवं अन्य पेंशन योजना की राशि के वितरण में परेशानी आ रही है। लोगो को छोटी छोटी राशि लेने के लिए परेशान होना पड़ता है। जनपद द्वारा हितग्राही के खाते में राशि डाल दी जाती है किन्तु कियोस्क सेन्टर से थम्बइम्प्रेशन नहीं आ पाने की वजह से हितग्राही को भुगतान नहीं किया जाता है। इस वजह से हितग्राही बैंक के चक्कर लगाकर परेशान होते है। इसके लिए सभी जनपद सीईओ यह सुनिश्चित करे कि बैंक प्रतिनिधि का हर ग्राम पंचायत में उपस्थिति का दिन नियत कर ,उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करे ताकि मनरेगा की मजदूरी एवं पेंशनरों को गाॅव में ही पेंशन का भुगतान हो जाये। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना ने विगत 14 सितम्बर को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष मे संपन्न बैठक मे दिये। बैठक मे सीईओ जिला पंचायत श्री अनुराग चैेधरी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।



