अमित शर्मा
झाबुआ -कलेक्टर आशीष सक्सेना ने जीव विज्ञान विषयांतर्गत कक्षा 12 वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों की वर्ष 2016-17 के लिये राष्ट्र्रीय प्रतियोगी परीक्षा नीट की कोचिंग के लिए 26 सितम्बर 2016 से साप्ताहिक प्रशिक्षण का आयोजन करने के लिए सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को निर्देश दिये है।
इस प्रशिक्षण में प्रत्येक संस्था के कक्षा 12 वी के जीव विज्ञान संकाय में अध्ययनरत उन विधार्थियों को सम्मिलित किया जावेगा जिनके कक्षा 11 वी में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हो ।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने प्राचार्यो को निर्देशित किया है कि वे अपनी संस्था के चयनित विद्यार्थियों के नाम संबंधित विकासखण्ड के उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य को देे। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य 18 सितम्बर 16 तक विकासखण्ड की सूची शा, उत्कृष्ट उमावि झाबुआ को भेजे । विद्यार्थियों का साप्ताहिक प्रशिक्षण विकासखण्ड मुख्यालय के उत्कृष्ट विद्यालय में होगा । विद्यार्थी 26 सितम्बर 16 को अपना पंजीयन विकासखण्ड की शा, उत्कृष्ट उमावि में करावे ।


