उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियो को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा-कलेक्टर

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा 
झाबुआ -मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम वर्ष 2016-17 के तहत उत्कृष्ट विद्यालय प्रशिक्षण केन्द्र झाबुआ में महिला सशक्तिकरण विभाग द्वारा  महिलाओ मे नेतृत्व क्षमता का विकास करने के उददेश्य से कक्षा का षुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संचालित कक्षा में विधायक श्री शांतिलाल बिलवाल, ने विद्यार्थियो से कहा कि गाॅव को विकसित कर ग्राम एवं समाज विकास के लिए उत्कृष्ट कार्य करे।
     म्ुाख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की कक्षा में कलेक्टर  आशीष सक्सेना ने विद्यार्थियो से कहा कि गाॅव मे प्रतिदिन आने वाली समस्याओ की मेपिंग करे एवं समस्याओ के पूर्ण रूप से निराकरण की पहल करे ,जो विद्यार्थी गाॅवो मे 31 दिसम्बर 16 की अवधि तक दो अच्छे कार्य करेगे उन्हे 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम मे जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री जमरा,महिला सशक्तिकरण अधिकारी श्री बघेल, जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री ठाकुर सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !