अमित शर्मा
झाबुआ -कलेक्टर आशीष सक्सेना ने जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में आंशिक परिवर्तन किया है।
जारी आदेशानुसार श्री आर.एस.बालोदिया संयुक्त कलेक्टर झाबुआ को कलेक्टर कार्यालय झाबुआ में स्थापना शाखा,वित्त-2 शाखा, पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग, जिला आपूर्ति अधिकारी झाबुआ, एवं नजारत शाखा का दायित्व सौपा है। श्री सत्यनारायण दर्रो डिप्टी कलेक्टर को अनुविभाग थांदला में अनुविभागीय/दण्डाधिकारी (एसडीएम) के दायित्व सौंपे गये है एवं श्री राजेन्द्रसिंह रधुवंशी डिप्टी कलेक्टर को अनुविभाग मेघनगर के अनुविभागीय दण्डाधिकारी के दायित्व सौपे है।


