मानसून अलर्ट: संवेदनशील क्षेत्रों पर थांदला एसडीएम ने दिये विशेष निगरानी के निर्देश ।।मानसून अवधि में बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोडे

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा झाबुआ अभी तक
झाबुआ । आगामी मानसून को देखते हुए थांदला एसडीएम भास्कर गाचले ने बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन को लेकर विकासखंड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने सभी विभागों को संभावित आपदाओं से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने और विभागवार कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

बैठक में पुल-पुलियाओं, रपटों एवं जलभराव वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहां चेतावनी बोर्ड और बैरिकेडिंग लगाने, जर्जर भवनों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा वर्षा पूर्व नालों-नालियों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को वर्षाजनित बीमारियों एवं सर्पदंश से बचाव हेतु पर्याप्त दवाइयों का भंडारण रखने, जबकि पीएचई विभाग को पेयजल स्रोतों की गुणवत्ता बनाए रखने और बंद नल-जल योजनाओं को चालू कराने के निर्देश दिए गए।

एसडीएम ने अधिकारियों को मानसून अवधि में बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने, मोबाइल फोन चालू रखने और कंट्रोल रूम से निरंतर संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-धन की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !