छात्रावासों की व्यवस्थाओं पर एसडीएम भास्कर गाचले सख्त, औचक निरीक्षण में दिए सुधार के निर्देश

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक) । 
झाबुआ  विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और छात्रावासों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से थांदला एसडीएम भास्कर गाचले ने बुधवार को थांदला स्थित सीनियर बालक उत्कृष्ट छात्रावास एवं बालिका अंग्रेजी माध्यम छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्रावासों में अधीक्षक, अधीक्षिकाएँ एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
निरीक्षण में बालिका छात्रावास में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाओं के साथ आर्ट्स एवं क्राफ्ट गतिविधियाँ सुव्यवस्थित रूप से संचालित होती मिलीं, जबकि बालक छात्रावास में विद्यार्थियों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर एसडीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीएम गाचले ने छात्रावासों में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने, विद्यार्थियों को निर्धारित मेनू अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए उन्होंने कूलर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही विद्यार्थियों के मनोरंजन एवं मानसिक विकास के लिए टीवी सहित अन्य सुविधाएं चालू हालत में रखने को कहा।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने छात्र-छात्राओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। विद्यार्थियों द्वारा बताई गई कमियों को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने मौके पर ही संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने स्पष्ट कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा से किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तीन दिवस के भीतर व्यवस्थाओं में सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !