समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को मिला सम्मान | 75 से अधिक शिक्षकों को किया गया सम्मानित।।

JHABUA ABHITAK


अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ! =एलएनसीटी ग्रुप द्वारा “गुरु द्रोणाचार्य शिक्षक सम्मान समारोह” का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना रहा।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रूप सिंह बामनिया (जिला शिक्षा अधिकारी) तथा श्री अनिल कोठारी (अध्यक्ष, शिक्षक संघ) केंद्रीय विद्यालय  की प्राचार्य गौरीमा दीक्षित , उपस्थित रहे। इस अवसर पर 75 से अधिक शिक्षकों को एलएनसीटी ग्रुप की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम के सफल संचालन में एलएनसीटी ग्रुप से एडमिशन इंचार्ज श्री राजेश शुक्ला एवं श्रीमती कोनिका शिवहरे का विशेष योगदान रहा। श्री बालेश्वर परिहार एवं श्री सुमित तिवारी ने अतिथियों के स्वागत एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाई  श्री पुष्पेंद्र तोमर ने कार्यक्रम व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिक्षकों के योगदान को सम्मान देना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रहा । समारोह का उद्देश्य उन शिक्षकों के अथक प्रयासों को सम्मानित करना था, जो शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त और जागरूक बनाने में निरंतर प्रयासरत हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !