नई परिवहन नीति के विरोध में 2 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी ।।झाबुआ जिला बस ऑनर्स एसोशिएशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन ।।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)

झाबुआ। मध्यप्रदेश में स्टेज कैरिज बसों के संचालन को लेकर लागू की जा रही नई परिवहन नीति के विरोध में झाबुआ जिले के बस मालिकों एवं संचालकों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। 
इस संबंध में झाबुआ जिला बस ऑनर्स  एसोशिएशन के जिलाध्यक्ष दिनेश मेवाड़ के नेतृत्व में बस मालिकों द्वारा   एसडीएम महेश मंडलोई को  मुख्यमंत्री मोहन यादव ,जिला कलेक्टर, एवं जिला परिवहन अधिकारी, झाबुआ के नाम  ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया कि 22 फरवरी 2026 को सागर में प्रदेश के समस्त बस मालिकों एवं संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक में विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया। बस मालिकों का कहना है कि नई नीति के कारण वे आर्थिक रूप से प्रभावित होंगे।
ज्ञापन में बस संचालकों ने अपनी मांगें भी स्पष्ट रूप से रखी हैं। उन्होंने मांग की है कि दिनांक 24 दिसंबर 2025 को राजपत्र में प्रकाशित संशोधन के प्रारूप को वापस लिया जाए। साथ ही 29 जनवरी 2026 को राजपत्र में प्रकाशित संशोधन को पूर्ण रूप से निरस्त किया जाए। इसके अतिरिक्त वर्तमान में जिस व्यवस्था के तहत प्रदेश में बस संचालन किया जा रहा है, उसे यथावत बनाए रखने की मांग की गई है।
बस व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो 2 मार्च 2026 से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों के समक्ष निवेदन किया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। हड़ताल के कारण आम जनता को होने वाली असुविधा के लिए शासन को जिम्मेदार ठहराया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !