अमित शर्मा झाबुआ अभीतक
झाबुआ =झाबुआ जिले के मेघनगर में शासकीय रेलवे पुलिस के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक रेलवे इंदौर पद्म विलोचन शुक्ल की गरिमामयी उपस्थिति में “पटरी की पाठशाला” एवं “हमारी सवारी–भरोसे वाली” योजनाओं का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।
कलेक्टर नेहा मीना ने अपने संबोधन में कहा कि ये योजनाएं महिला, बालिका एवं यात्री सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। “हमारी सवारी–भरोसे वाली” योजना के अंतर्गत क्यूआर कोड के माध्यम से यात्रियों को ऑटो चालक की सत्यापित जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे सुरक्षित एवं भरोसेमंद यात्रा सुनिश्चित हो सकेगी।
उन्होंने इस योजना को प्रत्येक स्टेशन पर लागू करने की आवश्यकता बताई।
एसपी रेलवे पद्म विलोचन शुक्ल ने कहा कि “पटरी की पाठशाला” रेलवे स्टेशन के आसपास रहने वाले वंचित बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, नैतिक मूल्यों एवं नशा मुक्ति के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रही है।
इस पहल के माध्यम से स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिन्हित कर विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना पहले से इंदौर, उज्जैन, रतलाम एवं महू में संचालित है और अब झाबुआ में भी प्रारंभ की गई है।
सामाजिक कार्यकर्ता श्यामा ताहेर द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि तत्कालीन पुलिस अधीक्षक श्री शुक्ल सर ने जिले की कुरीति दहेज दापा और दारू के खिलाफ जो डी 3 अभियान चलाया था उसे आज भी जिला याद करता हे डी 3 अभियान से जिले के करोड़ों रुपए व्यर्थ में जाने से बच गए इस अभियान से समाज ओर युवाओं में भी जागरूकता आई हे
कार्यक्रम के दौरान जागरूकता बढ़ाने हेतु नाटक की प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थितजनों ने सराहा। अंत में सहभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में मीडिया साथियो , समाज सुधार समिति के सदस्यों सुरक्षा समिति के सदस्यों को सहभागियों को प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। तो वही स्कूली बच्चों द्वारा बनाई गई ड्राईंग की एसपी श्री शुक्ल द्वारा सराहना की गई , व गिफ्ट वितरण किये गए आभार जीआरपी थाना प्रभारी ममता अलावा द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम का संचालन पूनम शर्मा सब इंस्पेक्टर इंदौर द्वारा किया गया ।।

