अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ =झाबुआ में नववर्ष के मद्देनज़र जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 31 दिसंबर की रात्रि पुलिस अधीक्षक डा शिव दयाल सिंह पुलिस अमले के साथ स्वयं चेकिंग पर निकले। एसपी श्री शिव दयाल ने शहर के राजगढ़ नाका चौराहे पर ओर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं आउटर पॉइंट्स पर पहुंचकर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान वाहनों की सघन जांच की गई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी श्री शिवदयाल की इस सक्रियता से आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ी, वहीं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। नशे में वाहन चलने वालो पर सख्त कार्यवाही की गई जिससे दुर्घटना पर अंकुश लगाया जा सके ।पुलिस द्वारा शराब पीने वालों की विरुद्ध में दो फोर व्हीलर चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई ओर वाहन जब्ती किये गए ।
पुलिस द्वारा देर रात तक चेकिंग जारी रखी गई ताकि नववर्ष शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जा सके। इस अवसर पर झाबुआ थाना प्रभारी आर सी भास्करे सहित यातायात पुलिस कर्मी मौजूद रहे ।

