बांग्लादेश में हिंदू युवक पर अमानवीय अत्याचार से झाबुआ समग्र हिन्दू समाज आक्रोशित , रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन , प्रभावी कार्यवाही किं मांग करी

JHABUA ABHITAK

अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ। बांग्लादेश में  हिंदू समुदाय के युवक दीपु दास के साथ हुई नृशंस, अमानवीय एवं मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाली घटना को लेकर देशभर में आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में झाबुआ नगर में समग्र हिंदू समाज ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर भारत सरकार से तत्काल कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग की है। झाबुआ सर्व हिन्दू समाज द्वारा स्थानीय राजवाड़ चौक पर एकत्रित होकर रैली के  रूप में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। रेली का संचालन हिमांशु त्रिवेदी द्वारा किया गया ।  ज्ञापन एसडीएम झाबुआ भास्कर गाचले द्वारा लिया गया । ज्ञापन का वाचन आशीष चतुर्वेदी द्वारा किया गया ।।ज्ञापन में बताया गया कि बांग्लादेश में लगातार अल्पसंख्यक हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार न केवल मानवता और सभ्यता के मूल्यों के विरुद्ध हैं, बल्कि क्षेत्रीय शांति एवं सौहार्द के लिए भी गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। 
दीप दास के साथ हुई घटना ने एक बार फिर वहां रह रहे हिंदू समुदाय की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। झाबुआ समग्र हिंदू समाज ने मांग की है कि भारत सरकार कूटनीतिक माध्यमों से बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाकर इस घटना की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा बांग्लादेश में रह रहे अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए। सर्व हिन्दु समाज संगठन का कहना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति होती रहेगी। ज्ञापन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति से इस गंभीर विषय पर संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप शीघ्र हस्तक्षेप की अपील की गई है। 
पढ़िए ज्ञापन की कॉपी

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !