सर्वाेदय कला मंडल द्वारा स्वदेशी अपनाओ, देश को मजबूत बनाओ का संदेश देने के साथ फूलों से बनाया भारत का नक्शामहादुर्गा का श्रृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभी तक)
जिला सवाददाता दौलत गोलानी की रिपोर्ट
झाबुआ। सर्वाेदय कला मंडल द्वारा शारदेय नवरात्रि के 7वें दिन महादुर्गाजी के पांडाल में स्वदेशी अपनाओ देश को मजबूत बनाओ का संदेश देते हुए एवं फूलों से भारत का नक्शा बनाकर आसपास दीपकों से सुंदर सज्जा की गई। महादुर्गाजी का विशेष श्रृंगार कर 56 भोग लगाया गया। 
रात 9.30 बजे महादुर्गाजी की महाआरती का आयोजन हुआ। जिसमें अतिथि के रूप में श्री रामशरणम् सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य सुशील शर्मा दंपति, भाजपा जिला महामंत्री विजय चौहान, सामाजिक महासंघ जिलाध्यक्ष डॉ. नीरजसिंह राठौर, वरिष्ठ समाजसेवी मनोज भाटी, सर्वाेदय कला मंडल अध्यक्ष राजकुमार पाटीदार आदि उपस्थित रहे। जिनके द्वारा दीपकों से सजी थाली से महादुर्गा की महाआरती की गई। इस दौरान सर्वाेदय कला मंडल के सभी युवाजन, मातृशक्ति बच्चे एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। महाआरती पश्चात् महाप्रसादी के रूप में फरियाली खिचड़ी एवं हलवे का प्रसाद सभी भक्तों को वितरण हुआ। संपूर्ण आयोजन को सफल बनाने में सर्वाेदय कला मंडल के युवाओं एवं महिला मंडल आदि का विशेष सहयोग रहा। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !