अमित शर्मा ( झाबुआ अभी तक)
झाबुआ= जिले में अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नियंत्रण एवं शांति–सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ के निर्देशन में गत रात्रि संपूर्ण जिले में कोम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अपने-अपने इलाकों में गुंडे-बदमाशों, असामाजिक तत्वों एवं निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग कर उनके दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली।
अभियान में 03 राजपत्रित अधिकारी एवं 300 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। गश्त के दौरान 16 गिरफ्तारी वारंट, 04 स्थायी वारंटियों, 03 इनामी बदमाश (दो ₹5000 एवं एक ₹500 इनाम वाले) तथा 07 अन्य वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 10 संपत्ति संबंधी, 86 गुंडा चेक तथा 99 निगरानी बदमाशों की चेकिंग की गई।
स्थायी वारंटी:
1. शिवा पिता शैतान मखोडिया, निवासी मोखड़ा (इनामी ₹5,000)
2. नारसिंह उर्फ नरसिंह पिता मोहन कटारा, उम्र 35 वर्ष, निवासी बेड्डा (इनामी ₹5,000)
3. राजू पिता अमरिया वसुनिया, उम्र 25 वर्ष, निवासी पाडलवा (इनामी ₹500)
4. किशन पिता जानिया, निवासी कालापीपल
==================================
खबर =2
थांदला पुलिस द्वारा चोरी के दो प्रकरणों का खुलासा – तीन आरोपी गिरफ्तार
झाबुआ /थांदला, दिनांक 26 अक्टूबर 2025 – थाना थांदला पुलिस एवं चौकी खवासा पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण क्रमांक 1:
दिनांक 21.09.2025 की रात ग्राम गुलरीपाड़ा में अज्ञात चोरों ने फरियादी के घर का नकुचा तोड़कर लोहे की संदूक का ताला तोड़ा और उसमें रखे ₹20,000/- नगद व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना थांदला पर अपराध क्रमांक 420/2025 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण क्रमांक 2:
दिनांक 25.09.2025 की रात ग्राम धुमडिया में अज्ञात चोरों ने फरियादी के घर का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तथा घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण एवं ₹45,000/- नगद चोरी कर लिए। इस संबंध में थाना थांदला पर अपराध क्रमांक 425/2025, धारा 331(4), 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त चोरी की घटनाओं की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री शिव दयाल सिंह द्वारा एसडीओपी थांदला एवं थाना प्रभारी थांदला को त्वरित रूप से टीमें गठित कर घटनाओं के खुलासे के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम द्वारा लगातार किए गए प्रयासों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी –
1. कालू पिता हवसिंह भूरिया (35 वर्ष), निवासी ग्राम तुमडिया, थाना मेघनगर
2. रालू पिता हवसिंह भूरिया (30 वर्ष), निवासी ग्राम तुमडिया, थाना मेघनगर
3. मोमसिंह पिता धीरा खडिया (48 वर्ष), निवासी ग्राम दोतड, थाना मेघनगर
थाना थांदला एवं चौकी खवासा पुलिस की तत्परता, सक्रियता एवं त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में घटित दोनों चोरी के प्रकरणों का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया गया है।
जप्त मशरूका :
1. चांदी के आभूषण — 01 किलो 300 ग्राम (कीमती ₹2,00,000/-)
2. नकदी — ₹55,000/-
इस प्रकार, कुल जब्त मशरूका का मूल्य = ₹2,55,000/-
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी थांदला निरीक्षक अशोक कनेश, थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक के.एल. बरकडे, उप निरीक्षक हरेसिंह (चौकी प्रभारी रम्भापुर), उप निरीक्षक गोविन्द भामदरे, उप निरीक्षक डोलिगिरी, सहायक उप निरीक्षक शैलेन्द्र शुक्ला, सहायक उप निरीक्षक अशरफ खान, प्रधान आरक्षक - क्रमांक 01 राजेन्द्र रावत, 504 खेमसिंह चौहान, 492 रायसिंह, 285 नंदकिशोर, 325 थानसिंह, आरक्षक - क्रमांक 618 अनिल, 461 मनीष, 442 राहुल, 133 नाहरसिंह, 673 जितेश डावर, 674 मांगीलाल डावर, महिला आरक्षक क्रमांक 73 अंजली रावत, 439 कल्पना मालवीय, सैनिक क्रमांक 262 राजु, का सराहनीय योगदान रहा।पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
===================================
खबर= 3
चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश — तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹3 लाख का मशरूका बरामद ।।
प्रकरण क्रमांक 1:
दिनांक 06 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 13.00 बजे ग्राम लम्बेला, रेतालुंजा फाटा, कुन्दनपुर–पिटोल रोड पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा एक वृद्ध दंपत्ति की मोटरसायकल को रोककर महिला के गले से सोने की चेन एवं कान के टॉप्स छीन लिए गए थे। इस संबंध में थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 361/2025, धारा 304(2) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था।
प्रकरण क्रमांक 2:
दिनांक 04.10.2025 को फरियादिया घर से खेत की ओर जा रही थीं, तभी झाबुआ की ओर से काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार कुछ अज्ञात व्यक्ति आए और गले से सोने का मंगलसूत्र झपट कर भाग गये। जिस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 750/2025 दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिव दयाल सिंह द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित की गई। टीमों ने क्षेत्र में लगातार सर्चिंग की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से महत्वपूर्ण सूचनाएं प्राप्त की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त दो मोटरसायकल एवं छीना गया सामान बरामद किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. अल्केश पिता चेनिया भाई गणावा, निवासी वरमखेड़ा, उम्र 23 वर्ष
2. पंकज पिता मंगला भाई डामोर, निवासी ग्राम पानदेडी, उम्र 25 वर्ष
3. रिकेश पिता बसुभाई मोहनिया, निवासी ग्राम वरमखेड़ा, उम्र 27 वर्ष
जप्त मशरूका
विवरण अनुमानित कीमत
सोने की चेन व कान के टॉप्स ₹2,50,000/-
मोबाइल फोन (वनप्लस कंपनी) ₹40,000/-
पिस्टल (एयर गन)
कुल जप्त मशरूका लगभग ₹3,00,000/- एवं घटना में प्रयुक्त दो मोटर सायकल
इस कार्य में निरीक्षक श्री दिनेश रावत (थाना प्रभारी रानापुर झाबुआ), उप निरीक्षक श्री बृजेंद्र छाबरिया (चौकी प्रभारी कुन्दनपुर), सउनि कडबसिंह मेड़ा, प्रआर 62 रतनसिंह मोर्य, प्रआऱ 244 राजेन्द्र निनामा, आऱ 19 दिनेश निंगवाल, आऱ 446 सुनील डावर, आर 163 विवेक कुमार, आर 181 अर्जुन चौहान तथा आर 615 एलाम डुडवे का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पूरी टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

