अवैध शराब की 27 पेटियाँ सहित XUV-500 वाहन जब्त ।। रानापुर पुलिस की कार्यवाही ।। पुलिस टीम को एसपीे करेगें पुरुस्कृत।।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा (झाबुआ अभीतक)
झाबुआ =  राणापुर पुलिस 13 तारीख रात को  मुखबिर सूचना पर वगई रोड पर एक XUV-500 (MP33C5727) को रोककर तलाशी ली। वाहन से माउंट 6000 ब्रांड की बीयर की 27 पेटियाँ (324 बल्क लीटर), जिसकी कीमत ₹74,520/- है, बरामद की गई। साथ ही ₹16 लाख मूल्य की XUV-500 कार भी जब्त की गई।
कुल जप्त मशरूका: ₹16,74,520/-।
अपराध क्रमांक 366/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
उक्त कार्रवाई में  थाना प्रभारी श्री दिनेश रावत, उपनिरीक्षक भेरूसिंह सोलंकी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश मिनावा, एवं आरक्षकगण – दिनेश भयड़िया, एलामसिंह, केरमसिंह, संजू, राकेश की भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक द्वारा उक्त कार्यवाही पर नकद ईनाम की घोषणा की।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !