भावांतर भुगतान योजना के प्रचार प्रसार के लिए मेघनगर में वाहन रैली निकाली । रेली मे 150 किसान सम्मिलित हुए एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ = झाबुआ जिले में मेघनगर शनिवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद श्रीमती रितिका पाटीदार एवं तहसीलदार मेघनगर श्री पलकेश परमार की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित योजना भावांतर भुगतान योजना के प्रचार प्रसार हेतु वाहन रैली  निकाली  गई ।
इस रैली में लगभग 150 कृषक व 75 मोटरसाइकिल सम्मिलित हुई। रैली का शुभारंभ खाद गोदाम मेघनगर से होते हुए अस्पताल चौराहा, आजाद चौक से होते हुए साईं चौराहा से होते हुए वापस खाद गोदाम पर संपन्न हुई। इस रैली का मुख्य उद्देश्य भावांतर योजना अंतर्गत कृषकों  को इस योजना  हेतु जागरूक करना है, भावांतर योजना में शासन द्वारा सोयाबीन फसल का समर्थन मूल्य 5328 घोषित किया गया इस योजना हेतु कृषकों को सोसाइटी  स्तर पर स्थापित पंजीयन केंद्र या ग्राहक सेवा केंद्र, एमपी ऑनलाइन पर या किसान ऐप के माध्यम से पंजीयन करवा सकते है ।
पंजीयन 03 अक्टूबर 2025 से 17 अक्टूबर 2025 तक करवा सकते हैं तथा योजना  प्रभावशील  24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक किसान बेच सकता है । इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी श्री संतोष मुणिया, गौरव बेहरा ,रमेशचंद्र गुण्डिया, विकास भाबोर व राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारी गण उपस्थित हुए ।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !