भामल की नुक्कड़ नाटक टीम को पीएचक्यू भोपाल द्वारा किया गया सम्मानित।

JHABUA ABHITAK
अमित शर्मा ( झाबुआ अभीतक)
झाबुआ =मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए गए 15 दिवसीय “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत झाबुआ जिले में विविध नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अभियान को जनसामान्य तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचाने हेतु पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री पद्मविलोचन शुक्ल की पहल पर भामल ग्राम की युवाओं से गठित नुक्कड़ नाटक टीम ने जिलेभर में नशे के विरुद्ध प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं।
               इस टीम द्वारा दी गई प्रेरणादायक प्रस्तुतियों से आमजन, विशेषकर युवाओं के बीच नशे के प्रति चेतना जागृत हुई। नुक्कड़ नाटकों की सादगी, प्रासंगिक संवादों और जीवंत अभिनय ने समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित किया।
                 टीम के उल्लेखनीय सामाजिक योगदान को पुलिस मुख्यालय (PHQ), भोपाल द्वारा सराहते हुए टीम को विशेष रूप से आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर टीम ने भोपाल शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों—जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, चौक-चौराहों आदि पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए, जिनका उद्देश्य नशे के विरुद्ध जनजागरूकता फैलाना रहा।
              यह सम्मान न केवल भामल की टीम के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह पूरे झाबुआ जिले के लिए प्रेरणास्पद उपलब्धि है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें (0)

#buttons=(सहमत !) #days=(20)

हमारी वेबसाइट आपके अनुभव को बढ़ाने के लिए कुकीज़ का उपयोग करती है. यहाँ देखे
सहमत !